भारत

कोरोना गाइडलाइंस: मैरिज गार्डन संचालक से रिश्वत मांग रहा था सफाई निरीक्षक, ACB ने दबोचा

jantaserishta.com
30 April 2021 1:37 PM IST
कोरोना गाइडलाइंस: मैरिज गार्डन संचालक से रिश्वत मांग रहा था सफाई निरीक्षक, ACB ने दबोचा
x

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बढ़ते कोरोना के बीच सरकारें सख्ती बरत रही हैं. सरकार की मंशा सख्ती बरत कोरोना की चेन तोड़ने की है लेकिन इसे जमीन पर लागू कराने की जिम्मेदारी जिनकी है वे ही इसे पलीता लगाने में जुटे हैं. जोधपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मैरिज गार्डन संचालक से रिश्वत लेते नगर निगम (दक्षिण) के सफाई निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

एसीबी ने गुरुवार को जोधपुर में एक मैरिज गार्डन संचालक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जोधपुर नगर निगम (दक्षिण) के सफाई निरीक्षक को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वहीं, एएसपी भोपाल सिंह के मुताबिक मैरिज गार्डन संचालक ओम सिंह ने एसीबी को प्रार्थना पत्र दिया था. मैरिज गार्डन संचालक ओम सिंह की शिकायत के मुताबिक नगर निगम का सफाई निरीक्षक सुरेंद्र बारासा मैरिज गार्डन में होने वाली हर शादी के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है.
ओम सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि यह राशि देने पर कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने को लेकर कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे. नहीं देने पर वे मैरिज गार्डन सीज करने की धमकी देते हैं. मैरिज गार्डन में 25 अप्रैल को हुई शादी के लिए सफाई निरीक्षक ने 10 हजार रुपये देने की जिद की तो संचालक ने एसीबी में शिकायत कर दी. उसके सत्यापन में सफाई निरीक्षक ने 8 हजार रुपये की मांग की और 2 हजार रुपए ले भी लिए.
ओम सिंह को गुरुवार के दिन मैरिज गार्डन पर छह हजार रुपये देने थे. सफाई निरीक्षक जब 6 हजार रुपये लेने पहुंचा तो एसीबी ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी जोधपुर के एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि रिश्वत लेते गिरफ्तार नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुरेंद्र बारासा के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story