CORONA FREE: कोरोना पर अच्छी खबर, इस जिले ने वायरस से जीती जंग, अब नहीं है एक भी एक्टिव केस

चूरू. करीब 10 महीने के लंबे कोरोना काल (Corona era) के बाद राजस्थान के चूरू जिले से एक राहत भरी खबर आई है. चूरू जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त (Corona freed) हो गया है. जिले में अब कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है. बीते 13 दिनों में चूरू में कोई पॉजिटिव केस भी नहीं मिला है. राजस्थान में वैक्सीनेशन शुरू होने और लोगों की सजगता के बाद कोरोना का वायरस अब धीरे-धीरे दम तोड़ने लगा है. यही वजह रही कि प्रदेशभर में जहां कोरोना के नये केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, वहीं चूरू राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





