भारत

NMCH में कोरोना विस्फोट, 84 डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

jantaserishta.com
2 Jan 2022 10:29 PM IST
NMCH में कोरोना विस्फोट, 84 डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार में कोरोना संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है. हाल ही में वहां ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद अब कोविड ने भी रफ्तार पकड़ ली है. लिहाजा रविवार को बिहार की राजधानी पटना में एनएमसीएच में 84 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

बता दें कि हॉस्पिटल के 194 डॉक्टरों की RT-PCR जांच करवाई गई थी. जिसमें से 84 डॉक्टर्स संक्रमित मिले हैं. इतनी भारी संख्या में डॉक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
रविवार को 84 डॉक्टर्स के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य़ विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है. इतनी भारी संख्या में डॉक्टर्स संक्रमित होने से स्वास्थ्य सिस्टम पर विपरीत असर पड़ेगा.
जानकारी के मुताबिक अब 200 डॉक्टर्स की RT-PCR जांच कराई जाएगी. ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन संक्रमित है. बता दें कि जो 84 डॉक्टर्स संक्रमित मिले हैं उनमें अंडरग्रैजुएट, पोस्टग्रेजुएट, जूनियर डॉक्टर, सीनियर डॉक्टर शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story