भारत

कोरोना कर्फ्यू: वकील ने पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

jantaserishta.com
10 Jan 2022 8:45 AM IST
कोरोना कर्फ्यू: वकील ने पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल बरामद
x
पुलिस ने आरोपी व उसके साथ मौजूद दो माहिलाओं को काबू कर लिया।

नई दिल्ली: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू में शनिवार देर रात शाहदरा के सीमापुरी में जांच करने पर एक अधिवक्ता ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी व उसके साथ मौजूद दो माहिलाओं को काबू कर लिया। इसके पुलिस तीनों को थाने लेकर आई। जांच के दौरान अधिवक्ता में एल्कोहॉल की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल, 20 कारतूस व मौके से पांच खाली खोल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शनिवार देर रात करीब एक बजे सीमापुरी थाने की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सीमापुरी गोल चक्कर के पास एक कार खड़ी मिली। कार के अंदर एक युवक और दो महिलाएं बैठीं थीं। तीनों के चेहरे पर मास्क नहीं था। पुलिस टीम ने उनसे कर्फ्यू में घूमने और मास्क नहीं पहने का कारण पूछा। साथ ही कर्फ्यू पास दिखाने को कहा।
पुलिस के अनुसार, इस पर कार में बैठा हुआ युवक पुलिस टीम पर भड़क गया और बदसलूकी करने लगा। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने तुरंत पिस्टल निकाल ली और गोली चलाने लगा। करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों को काबू कर थाने लेकर पहुंची।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story