कोरोना संकट: युवक ने ट्विटर पर मांगी मदद, उसी पर दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं, हर दिन केसों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन अगर कोरोना के इस संकट के बीच आपने सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो कानूनी एक्शन हो सकता है. ऐसा ही एक युवक के साथ हुआ है, पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है, जिसने ट्विटर पर अपने नाना के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद मांगी. लेकिन, उसके नाना की मौत कोविड से नहीं बल्कि हार्ट अटैक के कारण हुई थी.
तत्काल संपर्क किया तो जानकारी हुई कि इनके चचेरे भाई के नाना 88 वर्षीय थे, न उन्हें COVID था, न ऑक्सीजन की चिकित्सीय परामर्श थी। रात 8 बजे उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई। इस समय सोशल मीडिया पर इसप्रकार की समाज मे भय पैदा करने वाली पोस्ट डालना निन्दनीय ही नहीं, कानूनी अपराध भी है।
— AMETHI POLICE (@amethipolice) April 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





