भारत

कोरोना संकट 2.0: लॉकडाउन के दौरान समोसा खाना 2 युवकों को पड़ा भारी, ऐसे फंसे

jantaserishta.com
12 April 2021 9:23 AM IST
कोरोना संकट 2.0: लॉकडाउन के दौरान समोसा खाना 2 युवकों को पड़ा भारी, ऐसे फंसे
x

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. मध्य प्रदेश में दो दिन शनिवार और रविवार को 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया. बावजूद इसके कई दुकानदार नियम तोड़ते नजर आए. जब इस मामले की जानकारी इलाके के एसडीएम को लगी तो वो अपनी टीम के साथ ग्वालियर के मुरार इलाके के दौरे पर निकली फिर लोगों को दुकान बंद करके भागना पड़ा.

बाजार में एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम अपनी टीम के साथ घूम रही थीं और आनन-फानन में डर के मारे सभी दुकानदार शटर बंद करके भाग रहे थे. इसी दौरान इलाके में एक नाश्ते की दुकान पर नाश्ता करने आए दो युवकों को दुकानदार ने गलती से दुकान के अंदर बंद कर दिया. दोनों युवकों को करीब 2 घंटे तक शटर के पीछे बंद रहना पड़ा.
ग्वालियर में लॉकडाउन लगा हुआ है दूध, सब्जी और मेडिकल स्टोर को छूट है, पर इनकी आड़ में सुबह के समय कुछ दुकानदार चोरी से दुकान खोल लेते हैं. एसडीएम को जब इस बात की खबर लगी तो वो बाजार में लॉकडाउन का जायजा लेने निकलीं. तभी दुकानदार अधिकारियों की गाड़ी देखकर कुछ दुकानदार शटर बंद करके भागने लगे.
बाजार में घूमते घूमते एसडीएम एक नाश्ता सेंटर के पास जा पहुंचीं फिर उन्हें अंदर से कुछ आवाजें आनी शुरू हुईं उन्होंने पुलिस ने दुकान मालिक का पता लगाने के लिए कहा. करीब 2 घंटे के दुकानदार आया और उसने शटर खोला. फिर अंदर बंद युवक बाहर निकले.
युवकों ने बताया कि वह समोसा खाने आए थे. अचानक दुकान मालिक शटर डाउन कर भाग गया. एसडीएम ने उन युवकों को छोड़ दिया, लेकिन नाश्ता सेंटर के मालिक को फटकार लगाते हुए उसकी दुकान को सील कर दिया. इलाके में रविवार को जिले में 10 दुकानें सील की गईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story