भारत

CORONA: देश में खतरनाक रूप से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 1 लाख से ज्यादा नए मामले, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
5 April 2021 9:28 AM IST
CORONA: देश में खतरनाक रूप से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 1 लाख से ज्यादा नए मामले, इतने लोगों की मौत
x

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महामारी शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है. पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी. तब 1132 लोगों की मौत हुई थी. जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर 1,25,89,067 हो गई है. जबकि अबतक 1,65,101 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7,41,830 हो गई है. कल कोरोना से 52,847 लोग ठीक भी हुए हैं. जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,16,82,136 हो गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story