भारत

फिर से बढ़ रही देश में कोरोना के मामले...पिछले 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित

Kunti Dhruw
15 Feb 2021 5:56 PM GMT
फिर से बढ़ रही देश में कोरोना के मामले...पिछले 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित
x
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से कहीं ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 11,649 नए संक्रमित मिले, वहीं डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 9,489 रही और 87 मौतें हुईं। इस तरह देखा जाए तो देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2073 बढ़ गई।

पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या, ठीक हुए मरीजों से कम रही थी, जिसकी वजह से सक्रिय मामले भी लगातार घट रहे थे। लेकिन गत 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या कम रही, जिससे एक दिन में दो हजार से ज्यादा सक्रिय मामले बढ़ गए।

महाराष्ट्र में दो दिन में पांच गुना बढ़े नए मामले
यही नहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। दो दिनों के अंदर ही मामलों में पांच गुना की तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 87 मरीजों ने जान गंवाई। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,39,637 हो गई है, जबकि कुछ दिन पहले ये आंकड़ा 1.32 लाख था।
अब तक कुल 1.09 करोड़ चपेट में, 1.06 करोड़ ठीक हो चुके
देश में अब तक 1.09 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। 1.55 लाख ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। मौजूदा समय में 1.39 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में 5 गुना बढ़े मरीज
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में अचानक तेजी आई है। दो दिनों के अंदर ही 5 गुना तेजी से मरीज बढ़ने लगे हैं। 11 फरवरी को राज्य में 652 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 13 फरवरी को ये आंकड़ा बढ़कर 3670 और 14 फरवरी को 4092 पर पहुंच गया। रविवार को 40 मौतें भी दर्ज की गईं।
रविवार को देश में 11,431 नए मरीज मिले
महाराष्ट्र में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने का असर देश के आंकड़ों पर भी हुआ है। देश में रविवार को 11,431 नए मरीज मिले और 9,267 ठीक हुए। यह लगातार तीसरा दिन था, जब ठीक होने वालों से नए संक्रमितों का आंकड़ा ज्यादा रहा। 26 नवंबर के बाद एक्टिव केस में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। तब 2927 एक्टिव केस बढ़े थे। आइए जानते हैं कि सक्रिय मामलों के आधार पर देश में किन राज्यों का क्या हाल है:
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,842 है, जिसमें 13 नए मरीज पिछले 24 घंटे में बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 2,57,646 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2.5 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 3,834 मरीजों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की बात करें तो यहां 37,146 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 2,697 नए लोगों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र में अब तक 20.64 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 19.75 लाख लोगों को ठीक करके छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र 51 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
पंजाब
पंजाब में भी कोरोना के दैनिक सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पंजाब में मौजूदा समय में 2,360 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिनमें से पिछले 24 घंटे में 25 नए लोगों को शामिल किया गया है। पंजाब में अब तक 1.68 लाख लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं और 5,697 लोगों की जान चली गई है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में सक्रिय मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में यहां 50 से ज्यादा सक्रिय मामलों को दर्ज किया गया है, मौजूदा समय में राज्य में 687 सक्रिय मामले हैं और 94 हजार से ज्यादा लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं।


Next Story