भारत में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल, 24 घंटे में आए 59 हजार से ज्यादा केस, 257 मौतें

Coronavirus: देश में कोरोना वायरस फिर से अपना कहर बरपा रहा है. दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 59 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं. पिछली बार 12 अक्टूबर 2020 को 59 हजार से कम केस दर्ज हुए थे. वहीं, देश में कल कोरोना से 257 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कल 32 हजार 987 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 59,118 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,18,46,652 हुई। 257 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,949 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,066 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,64,637 है। pic.twitter.com/qWqxPNFmhl
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





