भारत

राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू

jantaserishta.com
13 Jan 2022 5:02 PM IST
राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू
x

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं. इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना के हालात की समीक्षा करने वाले हैं.

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हफ्ते भर में यह पीएम मोदी की दूसरी बड़ी बैठक है. बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में हर दिन करीब 2 लाख नए कोरोना मामले आ रहे हैं.

बीते हफ्ते देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों, कोरोना टीकाकरण अभियान की स्थिति और ओमिक्रॉन वेरिएंट के असर को लेकर हाल जाना था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story