भारत

दिल्ली में कोरोना के मामले फिर मिले हजार के पार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Jun 2022 5:39 PM IST
दिल्ली में कोरोना के मामले फिर मिले हजार के पार, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की स्पीड फिर तेज हो गई है. पिछले 24 घंटे में हजार से ज्यादा मामले दर्ज कर लिए गए हैं. राजधानी में कोरोना के 1118 केस सामने आए हैं, दो लोगों की मौत भी हुई है. संक्रमण दर भी अभी 6.50% चल रहा है.

कल दिल्ली में कोरोना के 614 मामले सामने आए थे, ऐसे में आज बड़ा उछाल देखने को मिल गया है. मामले डबल के करीब बढ़ गए हैं. संक्रमण दर में जरूर मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन आंकड़े ये भी चिंता में डालने वाले हैं. कुछ दिन पहले तक राजधानी में स्थिति कंट्रोल में आती दिख रही थी, लेकिन अब अचानक से फिर मामलों में उछाल आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story