भारत

CORONA VIRUS: गाजियाबाद में भी बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 48 केस

jantaserishta.com
9 April 2023 5:00 PM IST
CORONA VIRUS: गाजियाबाद में भी बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 48 केस
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 48 नए केस आए हैं। इस सीजन में ये एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले इतने केस बीते साल अगस्त में आए थे। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग 11-12 अप्रैल को प्रदेशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराने जा रहा है।
गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में करीब 1200 सैंपल की जांच हुई। इसमें 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे की संक्रमण दर करीब ढाई फीसदी है। गाजियाबाद में अब कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 145 हो गए हैं। इसमें 125 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 8 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मार्च से अब तक जिले में कोरोना के 316 मरीज मिल चुके हैं। ये दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 11-12 अप्रैल को अस्पतालों में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इसका मकसद ये है कि हम कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कितने तैयार हैं। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर बेड समेत सभी चीजों की जांच भी होगी।
गाजियाबाद के सीएमओ भवतोष शंखधर के मुताबिक बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए कहा गया है। खांसी, जुकाम और बुखार के जो मरीज अस्पतालों में आ रहे हैं, उनकी रेंडम कोरोना जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यदि एक मरीज कोरोना संक्रमित निकल रहा है तो हम उसके संपर्क में आने वाले 14 लोगों की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story