भारत
कोरोना ब्रेकिंग: गया में हड़कंप, 4 पर्यटक कोविड संक्रमित मिले
jantaserishta.com
26 Dec 2022 10:45 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गया: उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से लौटे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा ही था कि अब बिहार के गया में चार संक्रमित मिले हैं. गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं. इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. इन चारों पर्यटकों के संपर्क में आये लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है.
गौरतलब है कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार होने वाला है. इस सेमिनार में दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे. सेमिनार में विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु आ रहे हैं. इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है. इसी टेस्ट के दौरान चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





