भारत

कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2022 केस सामने आए

jantaserishta.com
23 May 2022 9:34 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2022 केस सामने आए
x

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामले सामने आए. 2,099 लोग कोरोना से ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हुई. वहीं एक्टिव केस की अगर बात करें तो एक्टिव केस 14,832 है. वहीं पॉजिटिविटी दर 0.69 फीसदी रहा. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.75 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2099 मरीज ठीक हुए हैं.

कल के मुकाबले आज कोरोना के 9 फीसदी कम मामले हैं. कल (रविवार) को कुल 2226 मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 31 लाख, 38 हजार 393 हो गई है. बता दें देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.49 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 84.70 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 2,94,812 सैंपल की जांच की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story