भारत

CORONA BREAKING: बीते 24 घंटे में देश में 18,346 नए केस आए, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा

jantaserishta.com
5 Oct 2021 9:30 AM IST
CORONA BREAKING: बीते 24 घंटे में देश में 18,346 नए केस आए, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा
x

India Coronavirus Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 263 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 209 दिनों के बाद आज सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 29 हजार 639 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 52 हजार 902 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 53 हजार 48 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 886 लोग ठीक हो चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 91 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 72 लाख 51 हजार 419 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 91 करोड़ 54 लाख 65 हजार 826 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 41 हजार 642 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 53 लाख 94 हजार 42 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 850 नए मामले सामने आए है. वहीं, 149 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 25 हजार 526 लोग मर चुके हैं. यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47 लाख 29 हजार 83 हो गई हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी एक लाख 28 हजार 736 है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story