CORONA BREAKING: बीते 24 घंटे में देश में 14,313 नए केस आए, इतने मरीजों की मौत हुई, वायरस की हो रही छुट्टी

नई दिल्ली: कोरोना की देश में लगातार छुट्टी हो रही है। बीते एक दिन में महज 14,313 नए केस ही मिले हैं। यह आंकड़ा बीते 224 दिनों में सबसे कम है। इससे पता चलता है कि कोरोना से मिली यह राहत कितनी बड़ी है। इसके साथ ही कोरोना से रिकवरी रेट भी 98.04 फीसदी हो गया है, जो मार्च 2020 से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यही नहीं एक्टिव केसों की संख्या में भी बड़ी कमी देखने को मिल रही है। एक तरफ नए केस महज 14 हजार के पार हैं तो 26,579 लोग इसी दौरान रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम होते हुए महज 2,14,900 ही रह गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





