भारत
कोरोना बिग ब्रेकिंग: कोविड गाइडलाइन सामने आई, SP ने जारी की
jantaserishta.com
24 Dec 2022 11:40 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
बांदा: देश मे कोरोना की चौथी लहर की आशंका और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यूपी के बांदा में एसपी अभिनंदन ने कोविड गाइडलाइन जारी कर दी है.
एसपी ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि जो भी कोविड नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
इसके साथ ही एसपी ने कहा, थानों में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को मास्क न लगाने पर मास्क दिया जाए. साथ ही लाउड हेलर आदि के माध्यम से कोविड-19 के बचाव के नियमों को बताकर उन्हें जागरूक भी किया जाए.
एसपी ने जिलेवासियों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है. बता दें कि फिलहाल बांदा में एक भी कोविड एक्टिव मरीज नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





