CORONA BREAKING: कोरोना का फिर बढ़ा ग्राफ, एक दिन में आए 12 हजार नए केस और 501 मौतें

नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण से मौत की संख्या में गुरुवार को इजाफा दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 12 हजार 516 नए मामले सामने आए. इस दौरान 501 मरीजों की मौत हुई. फिलहाल, देश में 1 लाख 37 हजार 416 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 44 लाख 14 हजार 186 पक पहुंच गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 62 हजार 690 मरीज जान गंवा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि सरकार बच्चों को कोविड-रोधी टीका लगाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती और इस संबंध में कोई भी निर्णय विशेषज्ञों की राय के आधार पर ही लिया जाएगा.
COVID-19 | India reports 12,516 new cases and 501 deaths in the last 24 hours; Active caseload stands at 1,37,416 ( lowest in 267 days): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/i3Obejuvnr
— ANI (@ANI) November 12, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





