कोरोना ब्रेकिंग: एक दिन में मिले ढाई हजार के करीब नए केस

नई दिल्ली: भारत में पिछले कुछ दिन से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए COVID-19 केसों में 2.98 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल मरीज़ों की तादाद 4,30,52,425 हो गई है. उधर, कोविड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,87,26,26,515 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे के दौरान दी गईं 18,03,558 डोज़ शामिल हैं. देश में एक्टिव केसों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 14,241 थी, और रिकवरी रेट 98.75 फीसदी था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





