भारत

कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 913 केस, 715 दिन में सबसे कम

jantaserishta.com
4 April 2022 9:43 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 913 केस, 715 दिन में सबसे कम
x

चीन में कर्मचारी ऑफिस के अंदर ही सो रहे हैं

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) 913 नए केस सामने आए, जिससे कोविड के कुल मामलों की संख्या 43, 029,044 हो गई. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो 12,597 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1316 लोग ठीक हुए. वहीं अब तक कुल 42,495,089 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई, अब तक कुल 521,358 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 2,84,073 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,84,70,83,279 वैक्सीनेशन हो चुका है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं रविवार को चीन में 13,146 कोविड मामलों दर्ज किए गए, जो दो साल से अधिक समय पहले पहली पीक की लहर के बाद सबसे अधिक है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा, "लक्षण वाले 1,455 रोगी थे ,जिनमें 11,691 बिना लक्षणों वाले मामले सामने आए हैं. हालांकि कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई है."
चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद बुरी है. जिस वजह से सभी 25 मिलियन लोगों को घर पर रहने के आदेश का दिया गया है, ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सकें. शिपिंग दिग्गज मार्सक ने शुक्रवार को कहा कि शहर में कुछ डिपो बंद रहे और लॉकडाउन के कारण ट्रकिंग सेवाओं के और अधिक प्रभावित होने की संभावना है. जिससे शहर में जरूरी चीजों की आपूर्ति बाधित हो रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story