भारत

CORONA BREAKING: द.अफ्रीका से भारत आए 9 लोग मिले कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि होना बाकी

jantaserishta.com
3 Dec 2021 10:43 AM IST
CORONA BREAKING: द.अफ्रीका से भारत आए 9 लोग मिले कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि होना बाकी
x
ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद अब मुंबई में डर फैल गया है.

मुंबई: कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद अब मुंबई में डर फैल गया है। 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा जयपुर में द. अफ्रीका से आए 4 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। इन लोगों के सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज गए हैं। द. अफ्रीका से आए इन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

देश भर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी के टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बाद सतर्कता और बढ़ गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story