भारत

CORONA BREAKING: 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले

jantaserishta.com
10 Dec 2021 10:06 AM IST
CORONA BREAKING: 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले
x

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही 7,678 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात दी है. कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,41,05,066 लोग ठीक हो चुके हैं. मार्च 2020 के बाद अब तक सबसे ज्यादा 98.36% रिकवरी रेट है. सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में 94,943 लोगों का इलाज चल रहा है. कुल कोरोना मामलों के 1 फीसद से भी कम सक्रिय मामले हैं, जो कि अभी 0.27% पर टिका हुआ है. यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं. कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 23 केस सामने आ चुके हैं, जिसके बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सतर्क हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story