भारत

CORONA BREAKING: देश में कोरोना के 83,876 नए केस, लौट रहे अच्छे दिन, एक्टिव केस 11 लाख बचे

jantaserishta.com
7 Feb 2022 9:14 AM IST
CORONA BREAKING: देश में कोरोना के 83,876 नए केस, लौट रहे अच्छे दिन, एक्टिव केस 11 लाख बचे
x

नई दिल्ली: देश में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है. कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 83,876 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कल की अपेक्षा कोरोना के मामलों में 22 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन पहले देश में कोरोना के 1.07 लाख दैनिक मामले सामने आए थे. हालांकि देश में मौतों की संख्‍या में कमी नहीं आ रही है. देश में पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत दर्ज की गई है. जिसके बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर के 5,02,874 तक पहुंच गया है.

कोरोना के दैनिक मामलों में पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही गिरावट का असर सक्रिय मामलों में भी दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले घटकर 11,08,938 हो गए हैं. सक्रिय मामलों में इस दौरान 1,16,073 की कमी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 1,99,054 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 4,06,60,202 हो गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story