भारत

कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटे में 7584 केस मिले, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
10 Jun 2022 9:13 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटे में 7584 केस मिले, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,584 नए केस मिले हैं. कल की तुलना में देश में 4.8% ज्यादा केस मिले. अब तक भारत में कोरोना वायरस के 4,32,05,106 मामले सामने आ चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल में मिले हैं.

5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2813, केरल में 2193, दिल्ली में 622, कर्नाटक में 471 और हरियाणा में 348 केस मिले थे. देश में मिले कुल केसों में से 85% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं. जबकि अकेले महाराष्ट्र में 37.09% केस मिले हैं.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई थी. भारत में महामारी से अब तक 5,24,747 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story