भारत

CORONA BREAKING: संक्रमण के 50.4 हजार नए मामले आए, 804 मरीजों की मौत

jantaserishta.com
12 Feb 2022 9:31 AM IST
CORONA BREAKING: संक्रमण के 50.4 हजार नए मामले आए, 804 मरीजों की मौत
x

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 हजार 407 नए केस सामने आए हैं और 804 लोगों की मौत हो गई. कल 58 हजार 77 मामले दर्ज किए गए थे. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 3.48 हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6 लाख 10 हजार 443 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 7 हजार 981 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 1,36,962 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 14 लाख 68 हजार 120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 172 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 46 लाख 82 हजार 662 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 172 करोड़ 29 लाख 47 हजार 688 डोज़ दी जा चुकी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story