भारत

CORONA BREAKING: 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
12 Jan 2022 9:09 AM IST
CORONA BREAKING: 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
x
एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्‍टर्स के अध्‍यक्ष ने जानकारी दी है.

नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्‍टर्स के अध्‍यक्ष डॉ. अविनाश दाहिफले ने जानकारी दी है कि महाराष्‍ट्र में कम से कम 481 रेजिडेंट डॉक्‍टर कोरोना संक्रमित हुए हैं. बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है.

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना के 21,098 नए मामले आने के साथ ही इलाज करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. 24 घंटे के दौरान 19 और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है. जिन 19 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें 6 मौतें कोलकाता में हुई हैं. यही नहीं कोलकाता की लैब में जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए लगभग 80 फीसदी कोरोना मामलों में ओमिक्रॉन के BA.2 स्‍ट्रेन का पता चला है. ऐसे में इससे कोलकाता में भी चिंता बढ़ गई है.
महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी दिख रही है. अब ठाणे के कल्याण इलाके में स्थित आधारवाड़ी जेल में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पॉजिटिव पाए जाने वालों में 32 कैदी और जेल के 3 स्टाफ शामिल हैं. संक्रमित पाए गए लोगों को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. इससे पहले मुंबई की आर्थर रोड जेल में 30 कैदी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story