CORONA BREAKING: पूरे देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 443 मरीजों की मौत, मिले इतने नए मामले

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) के मामलों में एक बार फिर कमी दर्ज की गई है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 14 हजार 306 नए मामले पाए गए. हालांकि इस समयावधि में 443 लोगों की कोविड से मौत हो गई. इसके साथ ही 18 हजार 762 लोग ठीक होकर घरों को लौटे. मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों के बाद देश में फिलहाल कोरोना के 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार 774 पुष्ट मामले पाए जा चुके हैं. इसमें 1 लाख 67 हजार 695 मरीजों का इलाज चल रहा है तो वहीं 3 करोड़45 लाख 67 हजार 367 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. साथ ही अब तक 4 लाख 54 हजार 712 की मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि नए मामले पाए जाने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 4 हजार 899 केस की कमी दर्ज की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





