
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Covid-19) के 3,714 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इस दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से से 7 लोगों की मौत भी हुई है. आज सामने आए नए मामले कल के मुकाबले 17 प्रतिशत तक कम हैं. देश में एक दिन पहले कोरोना वायरस के 4,518 नए मामले सामने आए थे. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,85,049 हो गई है, जबकि इलाज करा रहे मरीजों (Active Corona Cases) की संख्या बढ़कर 26,976 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





