भारत

कोरोना ब्रेकिंग: देश में कोरोना के 3,275 नए मामले मिले, 55 मरीजों की मौत भी हुई

jantaserishta.com
5 May 2022 8:48 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: देश में कोरोना के 3,275 नए मामले मिले, 55 मरीजों की मौत भी हुई
x

नई दिल्ली: कोरोना के केसों में आज फिर उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 3275 मामले सामने आए हैं. यह बुधवार के मुकाबले 2.2 फीसदी ज्यादा है.

फिलहाल देश में 20 हजार के करीब एक्टिव मरीज हो गए हैं. बीते 24 घंटे में 55 लोगों ने कोविड की वजह से जान गंवाई है. अबतक देश में कोरोना की वजह से 5,23,975 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कल सबसे ज्यादा केस दिल्ली (1,354), हरियाणा (571), केरल (386), उत्तर प्रदेश (198), महाराष्ट्र (188) से सामने आए थे. कुल केसों में से 82.36 फीसदी इन्हीं राज्यों से सामने आए थे. इन केसों में दिल्ली की हिस्सेदारी 41.34 फीसदी रही.
फिलहाल भारत में कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पर है. बीते 24 घंटे में 3010 लोगों को कोरोना को हराया. फिलहाल देश में कोविड के 19719 एक्टिव केस हैं. यह आंकड़ा कल के मुकाबले 210 मरीज ज्यादा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अबतक 189 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन लग चुकी हैं. इसमें से 13 लाख 98 हजार से ज्यादा कोविड टीके पिछले 24 घंटे में लगाए गए. कल कोरोना के 3 लाख 27 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story