भारत
CORONA BREAKING: 29 लोगों की मौत, कोरोना के 11,109 नए मामले आए सामने
jantaserishta.com
14 April 2023 10:55 AM IST

x
वायरस बरपाने लगा कहर.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 11,109 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश का सक्रिय केसलोड 49,622 है, जबकि सक्रिय मामले 0.11 प्रतिशत हैं।
इसी अवधि के दौरान 6,456 मरीज महामारी से ठीक हो गए हैं। जिसके चलते मरीजों की ठीक होने की संख्या बढ़कर 4,42,16,583 हो गई है। रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01 प्रतिशत है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.29 प्रतिशत है।
इसी अवधि में 2,21,725 टेस्ट किए गए, जिससे कुल परीक्षणों की संख्या 92.37 करोड़ हो गई।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कुल 467 डोज दी गईं।
Tagsभारत में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना केसकोरोना अपडेटकोरोना ब्रेकिंगCorona in IndiaCorona virusCorona caseCorona updateCorona breaking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





