भारत

कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटों में 2,858 नए केस

jantaserishta.com
14 May 2022 10:47 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटों में 2,858 नए केस
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटों में 2,858 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 0.6% अधिक है. सबसे अधिक मामले दिल्ली से आए हैं, यहां 899 संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं, हरियाणा (439), केरल (419), महाराष्ट्र (263) और उत्तर प्रदेश में 175 केस मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, 76.8% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले दिल्ली 31.46 फीसदी केस हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 11 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,201 हो गई है.
फिलहाल भारत में रिकवरी रेट 98.74% है. 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 15,04,734 खुराकें दी गई हैं, जिससे प्रशासित खुराकों की कुल संख्या 1,91,15,90,370 हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story