कोरोना ब्रेकिंग: 2,487 नए मामले आए, 13 मौतें, एक्टिव केस 17,692 हुए

नई दिल्ली: देश में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2,487 नए मामले सामने आए हैं. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने दी है. देश में इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.59 फीसदी है. मंत्रालय के बयान के अनुसार, संक्रमण से रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,25,76,815 हो गई है. नए मामले एक दिन पहले सामने 2,858 मामलों से 12 फीसदी कम हैं. इससे पता चलता है कि मामलों में कमी आ रही है. इसके साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि इस दौरान 13 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





