भारत

कोरोना ब्रेकिंग: 20,557 नए मामले रिकॉर्ड हुए, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
20 July 2022 11:05 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: 20,557 नए मामले रिकॉर्ड हुए, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस दौरान 20,557 नए मामले सामने आए हैं, जोकि मंगलवार की अपेक्षा 32.4 फीसदी ज्यादा हैं और 40 संक्रमितों की मौत हुई है. अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 38 लाख तीन हजार 619 पहुंच गई है.

देश के जिन राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां मंगलवार को 2,279 कोरोना संक्रमित मिले हैं. उसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,243 मामले, तमिलनाडु में 2,142 मामले, पंजाब में 1,941 मामले और केरल में 1,857 मामले मिले हैं.
देश के केवल पांच राज्यों में कोरोना 50.89 फीसदी केस मिले हैं, उनमें से सिर्फ महाराष्ट्र में 11.09 फीसदी मामले हैं. देश में कोरोना से रिकवरी 98.47 फीसदी पर बरकरार है.
बीते 24 घंटे में देशभर से 18,517 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. जिसके बाद अब तक कुल 4,31,32,140 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. भारत में इस समय एक लाख 43 हजार 91 एक्टिव केस हैं. बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में 563 की कमी आई है.
इसके अलावा अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 26 लाख 4 हजार 797 वैक्सीन की डोज दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ 61 लाख 24 हजार 684 पहुंच गया है. वहीं देश में 4 लाख 98 हजार 34 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story