भारत

CORONA BREAKING: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले

jantaserishta.com
25 March 2022 9:18 AM IST
CORONA BREAKING: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले
x

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1685 नए केस सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल कोरोना के 1938 केस दर्ज किए गए थे और 67 लोगों की मौत हुई थी. देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 16 हजार 372 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 499 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 21 हजार 530 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 755 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 87 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 182 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 29 लाख 82 हजार 451 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 182 करोड़ 55 लाख 75 हजार 126 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,22,62,588) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story