
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। इस बीच देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। हालांकि आज सोमवार को कल के मुकाबले नए मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,678 नए मामले सामने आए हैं और 26 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी रविवार को 18,257 नए मामले सामने आए थे और 24 मरीजों की मौत हो गई थी।
भारत में पिछले 24 घंटों में 16,678 नए कोविड मामले सामने आए, 14,629 रिकवरी और 26 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,30,713 हैं। pic.twitter.com/bhuL1OLx4K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





