CORONA BREAKING: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,313 नए मरीज मिले हैं. जबकि इस दौरान 13,543 मरीज महामारी से स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना से कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3.36 करोड़ से ज्यादा हो गई है. जबकि रिकवरी रेट 98.19 फीसदी हो गया है. केरल में कोरोना मरीजों की मौतों की संख्या में अपडेट के कारण पिछले 24 घंटे में कोविड से जान गंवाने वाली मरीजों की संख्या बढ़ी है.देश में एक्टिव केस कुल कोरोना के मरीजों के मुकाबले एक फीसदी से भी कम रह गए हैं. वास्तव में देखें तो यह महज 0.47 फीसदी रह गए हैं.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले आए और 549 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 7,722 मामले और 86 मौतें शामिल हैं। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





