भारत

कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटे में मिले 12,899 नए मामले

jantaserishta.com
19 Jun 2022 10:22 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटे में मिले 12,899 नए मामले
x

न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है. देशभर में रविवार को कोरोना के करीब 13 हजार नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,899 नए मामले सामने आए और इस दौरान 15 लोगों की जान चली गई. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72,474 पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में 4,366 एक्टिव मरीजों में इजाफा हुआ है.

इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,32,96,692 हो गया है और अब तक 5,24,855 लोग इस जानलेवा वायरस का शिकार बन चुके हैं. बीते 24 घंटे के दौरान 8,518 मरीजों ने इस बीमारी से जंग जीती है और यह आंकड़ा बढ़कर 4,26,99,363 हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story