भारत

कोरोना ब्रेकिंग: 11,793 केस सामने आए, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
28 Jun 2022 10:03 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: 11,793 केस सामने आए, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ी है. भारत में मंगलवार को 11793 नए मरीज मिले हैं. जबकि 27 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले सोमवार को 21 मरीजों की जान गई थी और 17 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए थे. बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना केस के आंकड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11,793 नए केस दर्ज किए, जो सोमवार की तुलना में 30.9% कम हैं. देश में कुल 4,34,18,839 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. आज देशभर में सबसे ज्यादा मरीज केरल में मिले हैं. महाराष्ट्र में थोड़ी राहत मिली है. बीते 24 घंटे में केरल में 3206 मरीज मिले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 2,369, तमिलनाडु में 1,461, दिल्ली में 628 और कर्नाटक में 617 केस मिले हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story