भारत

CBI के मुंबई ऑफिस में फूटा कोरोना बम, 68 कर्मचारी मिले पॉजिटिव

Rani Sahu
8 Jan 2022 1:05 PM GMT
CBI के मुंबई ऑफिस में फूटा कोरोना बम, 68 कर्मचारी मिले पॉजिटिव
x
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का कहर जारी है

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का कहर जारी है। शनिवार को सीबीआई की मुंबई ऑफिस में कोरोना का विस्फोट हो गया। ऑफिस के 68 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सीबीआई का ऑफिस है।

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऑफिस में काम करने वाले 235 लोगों का टेस्ट करने के लिए कहा गया थ। 235 में से 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है।
इससे पहले शुक्रवार को मुंबई पुलिस के कम से कम 93 कर्मी एक ही दिन में कोविड​​-19 से संक्रमित पाये गए थे। इन मामलों के सामने आने से मुंबई के पुलिस विभाग में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,657 हो गई है, जिसमें जान गंवाने वाले 123 कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 409 संक्रमित पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40,925 लोगों के कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 68,34,222 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं अभी तक महामारी से कुल 1,41,614 लोगों की मौत हुई है।


Next Story