भारत

जेलों में फटा कोरोना बम, 66 कैदी और 48 जेल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अफसरों की बढ़ी टेंशन

jantaserishta.com
11 Jan 2022 11:52 AM IST
जेलों में फटा कोरोना बम, 66 कैदी और 48 जेल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अफसरों की बढ़ी टेंशन
x
कई और भी बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना (Corona) संक्रमण पीक पर है. राजधानी में हर दिन कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली की जेलों में बंद 66 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं 48 जेल स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) मिले हैं. दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर करीब 25 फीसदी तक पहुंच गई है. राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail), मंडोली जेल (Mandoli Jail) और रोहिणी जेल (Rohini Jail) में कैदियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 114 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में 42 कैदी और 34 जेल स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि मंडोली जेल (Mandoli Jail) में 24 कैदी और 8 जेल स्टाफ हुए कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इसके अलावा रोहिणी जेल (Rohini Jail) में 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हजार के करीब पहुंच गई है. वही सोमवार को कोरोना संक्रमित 17 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है. दिल्ली में कई और भी बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे लेकिन वो अब ठीक होकर काम पर लौट आए हैं. रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि अस्पतालों में पिछले साल मई में 20 हजार बेड भर गये थे लेकिन अभी डेढ़ हजार के आसपास बेड ही भरे हैं. हालांकि उन्होंने सावधानी बरतने और मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई मंशा नहीं है. कम से कम पाबंदियां लगाना चाहते हैं.
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा था कि पिछली बार की लहर से हमने पार पा लिया और इस बार भी हम जरूर इससे पार पा लेंगे. जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगायी है वो जरूर वैक्सीन लगा लें. जिनको कोरोना हुआ है उनको घबराने की जरूरत नहीं है. बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 68 हजार 63 नए केस सामने आए हैं जबकि 277 लोगों की जान चली गई. हालांकि सोमवार की तुलना में आज कोरोना के नए केस में 6.4 फीसदी की कमी आई है. सोमवार को 1 लाख 79 हजार नए मामले सामने आए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story