आलीशान होटल में कोरोना ब्लास्ट: 85 लोग मिले पॉजिटिव, सभी मेहमानों के उड़े होश

चेन्नई के ग्विंडी में स्थित 'आईटीसी ग्रैंड चोला' होटल में बीते साल 15 दिसंबर से अब तक लगभग 85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं, जिनमें से 85 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि इसके बाद ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। होटल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि होटल में अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अधितकम दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। राधाकृष्णन ने बताया कि होटल में संक्रमण का पहला मामला 15 दिसंबर को सामने आया था जब एक शेफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 31 दिसंबर 2020 को 16 जबकि एक जनवरी 2020 को 13 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।उन्होंने कहा, 'होटल और उसके आसपास स्थित कर्मचारियों के आवास से अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। 85 लोग अब त क संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिये हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





