भारत

कोरोना का ब्लास्ट: NIT में 64 छात्र और स्टाफ समेत 125 वायरस से संक्रमित हुए

jantaserishta.com
9 Jan 2022 1:47 PM IST
कोरोना का ब्लास्ट: NIT में 64 छात्र और स्टाफ समेत 125 वायरस से संक्रमित हुए
x
हैं. यह जून 2021 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव केस हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 18 वर्ष से कम उम्र के 416 बच्चों सहित कोरोना के 4714 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. यह जून 2021 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव केस हैं.

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 1619 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, इसके बाद सुंदरगढ़ (662) और संबलपुर (437) हैं. इसके साथ ही ओडिशा में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब 16117 हो गई है. COVID-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने 8 जनवरी से सभी धार्मिक स्थलों को भक्तों के लिए 31 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की है.
वहीं, सूत्रों के अनुसार, ओडिशा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला में 8 जनवरी तक 125 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संस्थान के सूत्रों के अनुसार, इसमें 64 छात्र और 61 कर्मचारी समेत उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं.
बता दें कि ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 1 फरवरी तक बंद करने की घोषणा की है. राज्‍य सरकार का फैसला 10 जनवरी से प्रभावी होगा. इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज 1 फरवरी तक बंद रहेंगे. राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story