भारत

कोरोना बना विलन: सुहागरात में दुल्हन हुई फरार, वजह जानकर चाैंक जाएंगे आप

jantaserishta.com
6 May 2021 1:44 PM IST
कोरोना बना विलन: सुहागरात में दुल्हन हुई फरार, वजह जानकर चाैंक जाएंगे आप
x

DEMO PIC

जानिए उस रात क्या हुआ था?

धनबाद: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल यहां एक दुल्हन अपनी सुहागरात वाली रात चुपके से ससुराल से भाग (Bride Escaped From Suhagrat) गई और दूल्हे को कानों-कान इसकी खबर नहीं हुई. अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

कहते हैं सुहागरात हर किसी के लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक होता है. लेकिन अगर किसी की दुल्हन सुहागरात वाली रात कहीं चली जाए तो कैसा हो? धनबाद के टुंडी में दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फरार हो गई. दूल्हा सुहागरात की सेज पर उसका इंतजार ही करता रहा. जब दुल्हन को टॉयलेट गए ज्यादा देर हो गई तो दूल्हे को शक हुआ और उसने दुल्हन की तलाश शुरू की.
जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बाद में दुल्हन के घर पर फोन किया गया तो पता चला कि वह मायके वापस चली गई है. गौरतलब है कि इस मामले में कोरोना को विलेन कहा जा रहा है क्योंकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर से दुल्हन सुहागरात वाली रात बिना किसी को बताए अपने घर वापस चली गई.
उस रात क्या हुआ था?
बता दें कि बीते 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव के रहने वाले शख्स की शादी बरवाअड्डा थाना इलाके के एक गांव की लड़की से हुई थी. अगले दिन 1 मई को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल आ गई. दिनभर सब ठीक-ठाक रहा. रात में करीब 11 बजे दूल्हा दुल्हन के पास बेडरूम में पहुंचा, इस दौरान दूल्हा खांस रहा था. इसकी वजह से दुल्हन डर गई. दुल्हन को लगा कि दूल्हा कोरोना से संक्रमित है. अगर वह वहां रुकी तो वह भी संक्रमित हो जाएगी.
इसके बाद दुल्हन ने टॉयलेट का बहाना किया और फोन करके मायके से अपने भाई को बुला लिया. बहन की आपबीती सुनने के बाद भाई तुरंत कार लेकर उसकी ससुराल पहुंचा और दुल्हन को वापस अपने घर ले आया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story