कोरोना बना मजाक: बेटे के साथ रेव पार्टी में पहुंचीं महिला हेड कॉन्स्टेबल, छापे में शराब, गांजा और नशीले पदार्थ जप्त, हुआ ये एक्शन

देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और रोज नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं. बढ़ते मामलों के साथ हर राज्य में पाबंदियों का दायरा भी बढ़ता दिख रहा है. कहीं पर वीकेंड लॉकडाउन लग गया है तो कहीं पर संपूर्ण लॉकडाउन के आसार दिख रहे हैं. इस बीच कर्नाटक के मंगलुरु से चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक महिला हेड कॉन्स्टेबल श्रीलता अपने बेटे संग रेव पार्टी में पहुंच गईं. हैरानी की बात ये रही कि वो महिला आर्थिक अपराध और नॉरकोटिक्स पुलिस स्टेशन में तैनात थीं, ऐसे में उनका इस रेव पार्टी में पहुंचना कई तरह के सवाल खड़े कर गया. श्रीलता को निलंबित कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





