भारत में कोरोना फिर बेकाबू, AIIMS डायरेक्टर ने कहा- हर दिन 50 लाख वैक्सीन लगाने की जरूरत

नई दिल्ली:- देश में कोरोना महामारी ने फिर से खतरनाक रूप ले लिया है। महाराष्ट्र में बुधवार को 23 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए जो इस साल किसी एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा रेकॉर्ड है। पंजाब, मध्य प्रदेश जैसे कुछ अन्य राज्यों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और कोरोना संक्रमण के दूसरे पीक को जल्द से थामने की अपील की। सवाल उठ रहा है कि क्या यह देश में कोरोना की दूसरी लहर है? मिरर नाउ ने AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से जब यही सवाल पूछा तो उनका जवाब था- हां, मौजूदा स्थिति यही इशारा कर रही है कि हम दूसरी लहर की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने वैक्सीनेशन की मौजूदा स्पीड को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





