कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, यहां स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश

महाराष्ट्र में कोरोना संकट गहराता दिख रहा है. खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्धा जिले में स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5427 नए मामले आए हैं. जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. महाराष्ट्र के 8 जिलों में कोरोना वायरस के नए मामलों में अचानक तेजी आई है. बढ़ रहे खतरे को देखते हुए सख्त गाइलाइंस जारी की गई हैं. साथ ही अमरावती में वीकेंड पर लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से कुल मौतें 51,631 हुई हैं. राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार से ऊपर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





