भारत

CORONA: होली के दिन देश में कोरोना के 56,211 नए मामले रिकॉर्ड, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
30 March 2021 9:56 AM IST
CORONA: होली के दिन देश में कोरोना के 56,211 नए मामले रिकॉर्ड, इतने लोगों की मौत
x

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, देश में कल कोरोना से 271 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कल 37 हजार 28 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 26 लाख 50 हजार 25 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 85 हजार 864 सैंपल कल टेस्ट किए गए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं.
दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छोटी कक्षाओं के लिए फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे. दिल्ली के अलावा पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी. गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के लिए कहा है. तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story