
x
मचा कोहराम.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक मासूम बच्चे और उसकी नानी की मौत हो गई. दरअसल, बच्चा घर में रखे कूलर को ऑन कर रहा था तभी कूलर में करंट उतर आया. बच्चा करंट की चपेट में आ गया. नानी ने जैसे ही उसे देखा तो बचाने दौड़ी. नतीजा ये हुए कि वो भी करंट की चपेट में आ गयी. दोनों की चिपककर दर्दनाक मौत हो गयी.
पुलिस ने नाती और उसके नानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि राजस्व विभाग के साथ मिलकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके का है. जहां विकास अपनी नानी इंदी देवी के यहां घमूने गया था. विकास यहां घर में कूलर चलाने के लिए तार लगा रहा था, उसी दौरान उसे करंट लगा. नानी ने उसे तड़पते हुए देखा तो बचाने दौड़ी, जहां वो भी करेंट की चपेट में आ गयी और दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी. हादसे की खबर सुनकर परिवार में हाहाकार मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
चिल्ला थाना के पुलिस अधिकारी SHO संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक विकास अपने नानी के घर में था. कूलर में करंट के चलते नानी और नाती दोनों की मौत हो गई है.राजस्व विभाग संग मिलकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





