भारत

राजघाट पर इंडिया गठबंधन के नेताओं का धरना

jantaserishta.com
8 Oct 2026 6:17 PM IST
राजघाट पर इंडिया गठबंधन के नेताओं का धरना
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी 8 अक्टूबर को एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था. यह लंच दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में रखा गया था. लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में ऐसा आयोजन हुआ. इस आयोजन के बाद सांसद राजघट के लिए रवाना हो गए हैं.

कल यानी 7 अक्टूबर को भी लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया और अब कई नेताओं पर FIR भी दर्ज हुई है.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस के राजघाट मार्च और राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी मामले का फैसला सड़क पर भीड़ जुटाकर नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो अदालत तथ्यों के आधार पर फैसला करती है, न कि सड़क पर जुटाई गई भीड़ के आधार पर. प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि इसी मुद्दे को लेकर देश के 40 से ज्यादा पूर्व जजों ने एक ओपन लेटर लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है.
राजघाट पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां की गई हैं. यहां ढोल-नगाड़े, पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं. यूथ कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद हैं. पिछले कई दिनों से कांग्रेस के प्रदर्शन को रोके जाने के बाद आज राजघाट तक काफिला पहुंचा है. मौके पर विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने को लेकर भी तैयारियां दिखाई दे रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story