भारत

धर्म परिवर्तन: मुस्लिम युवक से की शादी, फिर कुछ दिन बाद...

jantaserishta.com
21 Oct 2022 4:59 PM IST
धर्म परिवर्तन: मुस्लिम युवक से की शादी, फिर कुछ दिन बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

छत्तीसगढ़ की रहने वाली आरती नाग को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने धर्म बदलकर मुस्लिम युवक से शादी की. पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पंचायत से भी मदद मांगी थी. मगर, कोई फायदा नहीं हुआ. मृतक लड़की के परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं ससुराल वाले इसे खुदकुशी का मामला बता रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला सोनू आलम बेंगलुरु में मजदूरी करता है. उसने फेसबुक पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली आरती नाग को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
प्रेमी सोनू आलम के झांसे में आरती फंस गई और उसने धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया. घर से भागकर दोनों निकाह कर लिया. इसके बाद सोनू उसे अपने गांव चम्पानगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के मोहम्मदपुर ले आया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद सोनू और उसके परिजन आरती को परेशान करने लगे.
उसे बात-बात पर बेइज्जत किया जाता और मारपीट की जाती. इससे परेशान होकर उसने पंचायत से भी गुहार लगाई पर ससुराल वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. 17 अक्टूबर को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story